विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से लाखों की ठगी की गई। पीड़ित ने आरोपियों से अपना पासपोर्ट और रुपये वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला पठानपुरा निवासी शेरदीन पुत्र अशफाक अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विदेश में नौकरी करना चाहता था। उसे कुछ दिन पूर्व इरफान नामक एक व्यक्ति मिला। जिसने उसे बताया कि वह उसे विदेश में अच्छी नौकरी दिला सकता है। इसके लिए उसे तीन लाख रुपए खर्च करने होंगे। पीड़ित का कहना है कि वह उसकी बातों में आ गया और उसने उसे अपना पासपोर्ट व एक लाख रुपये पेशगी दे दिए। बाद में उसने दो किस्तों में उसे 1.70 लाख रुपये और दिए। आरोपियों को कुल 2.70 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद पीड़ित ने उनसे पासपोर्ट पर वीजा तथा टिकट आदि की बात की, लेकिन आरोपी इधर-उधर की बात करने लगे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल रही। जिसे मुख्य आरोपी की पत्नी बताया गया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से अपना पासपोर्ट व रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसके रुपये और पासपोर्ट देने से साफ तौर पर मना कर दिया। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों इरफान, अफसाना तथा मुरसलीन सभी निवासी खड़ंजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case filed against three accused including woman Fraud of lakhs from a young man in the name of getting a job abroad haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More