गंगोलीहाट निवासी जवान जम्मू कश्मीर में गोली लगने से हुआ शहीद

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट निवासी जवान दीपक सिंह सुगड़ा बुधवार देर रात जम्मू कश्मीर में गोली लगने से शहीद हो गए। दीपक ने बीती रात आठ बजे छोटे भाई को फोन कर एक सर्च अभियान में जाने की जानकारी दी थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत की ही खबर पहुंची। बताया जा रहा है कि जवान की पत्नी का भी दो माह पूर्व बीमारी से निधन हो गया था, जिसके बाद से वह एक वर्षीय मासूम बेटे दीवान की परवरिश को लेकर काफी परेशान था।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

गंगोलीहाट तहसील के बेलपट्टी के सुगड़ी चौरपाल निवासी दीपक सिंह (27) भारतीय सेना के 16 कुमाऊं में तैनात थे। वे इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आरआर में सेवा दे रहे थे। जवान के छोटे भाई अनिल ने बताया कि बीती रात 12.30 बजे उन्हें सेना की तरफ से एक जवान ने दीपक को गोली लगने से शहीद होने की जानकारी दी। अनिल के अनुसार, बड़े भाई दीपक ने बुधवार रात 8 बजे उन्हें फोन कर घर की कुशल पूछी। दीपक ने बताया था कि वह एक सर्च अभियान में जा रहा है, लौटने के बाद फोन करेगा। जवान का शव शनिवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gangolihat resident soldier martyred after being shot in Jammu and Kashmir pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More