विभिन्न मांगों को लेकर गौला संघर्ष समिति ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। गौला संघर्ष समिति ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिंदुखत्ता क्षेत्र के शहीद चौराहे से तहसील तक गर्मजोशी के साथ प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और राज्य सरकार से एक राज्य एक रॉयल्टी तथा तथा जीपीएस सिस्टम और वाहन फिटनेस समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर तहसील में ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान हजारों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए तुरंत गोला नदी के निकासी गेट खोलने की भी मांग की। तहसील में पहुंचकर विशाल प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने राज्य में एक ही खनन रॉयल्टी निर्धारित करने की सरकार से मांग की वक्ताओं ने जीपीएस सिस्टम लगाने का भी विरोध करते हुए वाहनों के फिटनेस टैक्स को भी कम करने की मांग की। दरसअल, राजनैतिक गतिरोध के चलते अभी तक गौला नदी के निकासी गेट नहीं खुल पाए हैं. जिसके चलते सात हजार से अधिक वाहन स्वामी और उससे जुड़े हुए लाखों लोगों के सामने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले डेढ़ माह से खनन कारोबारी बेरोजगार होकर आंदोलन को लेकर मजबूर है। राजनेताओं से लेकर शासन-प्रशासन तक यहां तक अदालत में भी मामला जा पहुंचा लेकिन इस लाइफ लाइन को प्रारंभ कराने में कोई भी अभी तक आगे नहीं आ पाया है। एक राज्य और एक रॉयल्टी को लेकर कैबिनेट में मामला पास भी हो गया है। लेकिन इसमें भी अभी तक सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है जिसके चलते श्रमिकों वाहन स्वामियों वाहन चालकों सहित क्षेत्र के लोगों की आर्थिक बुनियाद चरमराई हुई है जिसके चलते सभी लोग गौला नदी के निकासी गेट खोलने को लेकर संघर्षरत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gaula Sangharsh Samiti took out a procession regarding various demands lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More