हल्द्वानी से पहाड़ को अंडरपास बनाने के स्थलीय निरिक्षण को पहुंचे भूगर्भ वैज्ञानिक 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि रानीबाग में भीमताल डायवर्जन के पास एक अंडरपास बनाए जाने के प्रस्ताव पर अमल शुरु हो रहा है। विगत एक माह से लगातार सांसद अजय भट्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, राष्ट्रीय राजमार के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार से मिलकर इस प्रस्ताव पर चर्चा की थी।
 
आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पत्र का संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण के लिए नैनीताल से भूगर्भ वैज्ञानिक डी के चंद, पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत आदि ने रानीबाग जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें भूगर्भ वैज्ञानिक डी के चंद ने बताया कि उन्हें एक बार और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजनी होगी। वर्तमान में तो यह भूभाग अंडरपास के लिए उपयुक्त प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात का मानना था कि इससे भीमताल जाने वाले वाहनों से जो अवरोध उत्पन्न होता था, वह खत्म हो जाएगा और जाम नहीं लगेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 87 के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि वह इस प्रस्ताव से पूरी तरह सहमत हैं लेकिन इस अंडरपास को एचएमटी के बाहर से निकलने वाली रोड से मिलाना होगा तभी इस की सार्थकता सामने आयेगी। हम इस की डी पी आर बनवाएंगे। नवीन वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित का मुद्दा है और इस अंडरपास से आने जाने के लिए अलग-अलग सड़कों बन जाएगी। नवीन वर्मा ने कहा कि अंडरपास बनने से भीमताल भवाली जाने वाला ट्रैफिक अपने बाई ओर वाली सड़क से जाएगा और जाम बिल्कुल भी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि हम गौलापार बाईपास को सीधे-सीधे भीमताल रोड़ से जोड़ने के लिए कोई विकल्प पर भी सांसद अजय भट्ट से वार्ता करेंगे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Geologist did terrestrial inspection Geologists arrived from Haldwani for on-site inspection of mountain underpass. Uttarakhand News Haldwani news Underpass to mountain from Haldwani

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More