रैगिंग को लेकर फिर चर्चा में आया राजकीय मेडिकल कॉलेज, कॉलेज प्रशासन ने 44 छात्रों के खिलाफ की कार्यवाही  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जूनियर छात्र के साथ मोबाइल पर रैगिंग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से चर्चाओं में है। पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन ने एक छात्र के खिलाफ ₹रु 50000 जुर्माना और हॉस्टल निष्कासन की कार्रवाई की है तो वही 43 छात्रों के खिलाफ 25-25- हजार जुर्माने की कार्रवाई की है।


बताते चलें कि एक महीने पहले मेडिकल कॉलेज में प्रवेश समाप्त हो चुके है और रैगिंग पर सख्त पाबंदी के बावजूद एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों की ओर से प्रथम वर्ष के छात्र को वीडियोकाल के जरिये गालीगलौज करने व मुर्गा बनाने का आरोप लगा है। मामला नौ दिसंबर की रात का है जहां 2021 बैच के एक सीनियर ने जूनियर को फोन कर व्हाइट कोट सेरेमनी के बारे में जानकारी देनी की बात कह कर अन्य छात्रों के साथ अपने कमरे में बुलाया जहां इसके बाद सीनियर छात्रों ने वीडियो काल के जरिए अपना चेहरा नहीं दिखाया और रैकिंग कर उनके साथ गाली गलौज और मुर्गा बनवाया। जिसकी रात में ही एक जूनियर छात्र ने कालेज के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी को दी जहां प्राचार्य और वार्डन टीम के साथ हास्टल पहुंच गए। पहले जूनियर छात्रों से जानकारी ली और फिर सीनियर छात्रों जानकारी ली जिसके बाद पूरे मामले की कॉलेज प्रशासन है एंटी रैगिंग कमेटी को दी जहां एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुला ली गई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम दिगारी आदि शामिल रहे जहां कमेटी ने सभी छात्रों और पीड़ित छात्र के अभिभावक के भी बयान लिए जहां सीनियर छात्रों ने घटना को स्वीकार किया। कमेटी ने पूरे मामले में निर्णय लेते हुए मोबाइल प्रयोग करने वाले एक सीनियर छात्र पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ उसे तीन महीने के लिए हास्टल से निष्कासित करने का आदेश दिया है इसके अलावा 43 सीनियर छात्रों को 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। प्राचार्य प्रो. जोशी ने बताया कि कॉलेज में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी भविष्य में अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलेगी तो उक्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: college administration took action against 44 students Government Medical College again in discussion about ragging Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More