मंत्रियों और विधायकों को खुश करने में जुटे रहते हैं सरकारी मुलाजिम- बल्यूटिया 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी अपंग होते जा रही है। अफसर दफ्तरों में बैठकर जनता दरबार लगाने में मशगूल हैं। अधिकारी जब अपने दफ्तरों से फील्ड में निकलेंगे तभी उन्हें समस्याएं भी दिखेंगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी हो या जिला नैनीताल, या फिर पूरे प्रदेश के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह जन समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं। प्रदेश में धामी-2 सरकार को 4 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक कहीं भी किसी मंत्री का खुला जनता दरबार देखने को नहीं मिला। जबकि अधिकारी अपने दफ्तरों में जनता दरबार लगाने में मशगूल हैं। जनता कभी तहसील दिवस तो कभी डीएम जनता दरबार और कमिश्नर जनता दरबार मैं चक्कर काटती रहती है। जिस कारण जनता की समस्याएं कागजों में ही लिपट कर रह जा रहीं हैं। यदि यही अफसर टीम के साथ क्षेत्र में निकले तो उन्हें समस्याओं का अंबार ही अंबार नजर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

बल्यूटिया ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का दावा सरकार करती है। परंतु यहां सरकार सिर्फ अपनों को खुश करने में मस्त है। सरकार को चाहिए कि वह दफ्तरों में बैठे अफसरों को फील्ड में उतारे और जनसमस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करे। अफसर अपने दफ्तरों में कागजी घोड़े दौड़ाने के बजाय अपने मातहतों से काम करवाएं। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना चाहिए। अधिकारी जन समस्याएं सुनने के लिए जनता के पास जाएं, ना कि जनता को अपने पास बुलाए। यहां अफसरशाही सिर्फ मंत्रियों और विधायकों को खुश करने में जुटी हुई है। जबकि जनता की समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government servants are busy making ministers and MLAs happy - Balutia Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More