गंभीर लापरवाही पर शासन ने दो स्वास्थ्य अधिकारियों को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से जिला अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई सीटी स्कैन मशीन को बिना पर्याप्त सुरक्षा के खुले में रखा गया, जिससे यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।यह मशीन गंभीर बीमारियों के निदान के लिए लगाई गई थी, लेकिन उपयोग में आने के बजाय धूल खाती रही।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को भी निलंबित किया गया है, जो वर्तमान में अल्मोड़ा में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

इसके अलावा देहरादून स्थित महंत इंद्रेश चिकित्सालय प्रबंधन समिति को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उस समय यही संस्था पीपीपी मॉडल के तहत पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित कर रही थी। नोटिस में पूछा गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जनसेवाओं को बाधित करने के लिए उनके खिलाफ आर्थिक वसूली और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई क्यों न की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

शासन ने स्वास्थ्य विभाग से भी इस मामले में जवाब तलब किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

गौरतलब है कि हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार केबाद सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद से वे लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में टिहरी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार भी लगाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government action on serious negligence Pauri news Suspension news The government suspended two health officials for serious negligence two health officials suspended uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गंभीर लापरवाही पर शासन की कार्यवाही दो स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित निलंबन न्यूज पौड़ी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More