चुनाव से पहले शासन ने किए प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने मंगलवार देर रात 35 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिये। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल का दायित्व वापस ले लिया गया है। उन्हें सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल कुमाऊं मंडल आयुक्त का पद खाली हो गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के अलावा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति व सूचना प्रौद्योगिकी हटा दिया गया है। ये प्रभार अब सचिव अमित सिंह नेगी देखेंगे। उनसे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा हटा दिया गया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी की जिम्मेदारी दी गई है।सचिव सचिन कुर्वे से आबकारी हटा कर शैलेश बगौली को दिया गया है। सचिव नितेश कुमार झा को तकनीकी शिक्षा का भी प्रभार दिया गया है। सचिन कुर्वे अब ग्रामीण निर्माण विभाग देखेंगे। सचिव हरबंस सिंह चुघ से श्रम एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हटा दिया गया है। उनके ये दोनों दायित्व अब सचिव चंद्रेश कुमार यादव वर्तमान विभागों के साथ देखेंगे। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से राजस्व हटाकर रविनाथ रमन को दिया गया है। सचिव विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराकंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (विश्व बैंक पोषित) का दायित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पवित्र चित्रशिला धाम : विवादित चौपाटी पर चली प्रशासन की जेसीबी

सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा परिवहन हटाकर प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। दीपेंद्र तकनीकी शिक्षा व आयुक्त परिवहन से मुक्त हो गए हैं। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति, डॉ. अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी व अपर सचिव सूचना रणबीर सिंह चौहान को संस्कृति, धर्मस्व, महानिदेशक संस्कृति, आयुक्त परिवहन का जिम्मा दिया गया है। उनसे आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अपर सचिव नितिन भदौरिया आयुक्त आबकारी बनाया गया है। अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया से संस्कृति, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उकाडा व महानिदेशक संस्कृति हटा दिया गया है। अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया से राजस्व हटाकर उन्हें लोनिवि, प्रदीप सिंह रावत से समाज कल्याण एवं आयुक्त नि:शक्तजन हटाकर राजस्व, सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक, व मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम हटाकर अपर सचिव बाल विकास एवं सामान्य प्रशासन का जिम्मा दिया गया है।समाज कल्याण निदेशक राजेंद्र कुमार बदलकर उन्हें शासन में अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का प्रभार सौंपा है। बाध्य प्रतीक्षारत बीएल फिरमाल नए निदेशक समाज कल्याण होंगे। निदेशक पंचायती राज चंद्र सिंह धर्मशक्तू को भी बदल कर उनकी जगह बंशीधर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। तिवारी के पास बाकी विभाग यथावत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विनोद गिरी गोस्वामी से परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का दायित्व हटा दिया गया है। प्रभारी सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का से सूचना आयोग का दायित्व हटाकर उन्हें सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी बनाया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र बंशीलाल राणा का तबादला सचिव सूचना आयोग के पद पर किया गया है। महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम श्याम सिंह राणा को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष, राजस्व परिषद के पद पर मूल तैनाती पर भेजा गया है। उनका रोडवेज जीएम पद का अतिरिक्त दायित्व के रूप में रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल […]

Read More