राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वराज आश्रम में आयोजित किया गया भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन हल्द्वानी में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष एड. गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा की महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से आज़ादी की लड़ाई लड़ी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।आज दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे लोग गांधी और शास्त्री के विचारों को भूलकर नफरत और पूँजीपतियों की राजनीति कर रहे हैं। गांधी जी का भारत सबका भारत था, आज का भारत केवल कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित रह गया है। शास्त्री जी ने किसानों और जवानों को राष्ट्र की रीढ़ कहा था, लेकिन वर्तमान सरकार न किसानों की सुन रही है और न ही युवाओं की।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

जयंती कार्यक्रम में उपस्थिति कांग्रेसजनों ने भी एक स्वर में कहा कि गांधी जी ने जनता की आवाज़ को सर्वोच्च स्थान दिया और शास्त्री जी ने सादगी व ईमानदारी से राजनीति की परिभाषा तय की। मगर आज लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएँ खतरे में हैं, बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

जयंती कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेसजनों ने शपथ ली कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस अवसर पर हेमन्त बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, भगवती जोशी, पुष्पा तिवारी, मंजू बिष्ट, दिनेश सांगूड़ी, कौशलेंद्र भट्ट, गोविंद बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, संदीपभैसोड़ा, मनोज श्रीवास्तव, संदीप जोशी, इंदर सिंह बिष्ट, गणेश टम्टा, ताहिर हुसैन, साद अली, उदित करायत सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a grand tribute program was organized A grand tribute program was organized at Swaraj Ashram on the birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Congress Party News Haldwani news Swaraj Ashram Haldwani uttarakhand news आयोजित हुआ भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वराज आश्रम हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More