हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होगा दो दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा आगामी 13 और 14 अगस्त को हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में राज्यमंत्री अजय भट्ट होंगे। 

शुक्रवार (आज) पत्रकारों से बात करते हुए विभाग के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आजादी के 75 वें वर्षगांठ को मनाने के लिए 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक 75 सप्ताह का “आजादी का अमृत महोत्सव” के जन जागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसके तहत भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपना योगदान और बलिदान दिया है उनके प्रति हम अधिक जानकारी प्राप्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। इसके अलावा इससे उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में आज की पीढ़ी को जानने का भी मौका मिलेगा जिनके बारे में आमतौर पर जानकारी कम है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की किताब ” रिमेंबरिंग उनसँग हीरो” में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके इंडियन नेशनल आर्मी के योगदान के बारे में चर्चा है। उन्होंने कहा कि आम जनता भी उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी सरकार तक पहुंचा सकती है जिनके बारे में आमतौर पर लोगों को कम पता है इसके लिए वह भारत सरकार की वेबसाइट amritmahotsav.my.gov.in पर अपनी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हल्द्वानी में 13 और 14 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में विद्वान वक्ताओं के उद्बोधन के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत, वाद- विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। हल्द्वानी के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत सरकार की एक बड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं की झांकी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Hargovind Suyal Saraswati Vidya Mandir Inter College will have a two-day program of Amrit Mahotsav of Independence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More