केदारनाथ के लिए आज से आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान, यात्रा को मिलेगी रफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रप्रयाग। आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। 
 
केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं। इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से 3 जुलाई तक वापस चली गईं थी।मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर उड़ान भरते रहे। उन्होंने बताया कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 69 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Helicopters of eight heli companies will fly from today Helicopters of eight heli companies will fly to Kedarnath from today Kedarnath Yatra rudraprayag news the journey will gain momentum uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More