हाईकोर्ट ने सरकार की विशेष अपील को खारिज कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिया एसीपी का लाभ

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एसीपी लाभ दिए जाने को लेकर एकलपीठ के आदेश को चुनौती देती सरकार की विशेष अपील को खारिज करते हुए एकलपीठ के निर्णय पर मुहर लगाई है।

बताते चलें कि शिक्षा विभाग में कार्यरत दिनेश चंद्र जोशी व त्रिभुवन कोहली सहित करीब 48 लोगों ने पूर्व में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार उनको एसीपी का लाभ नहीं दे रही है, जबकि अन्य विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। एकलपीठ ने उनके हक में फैसला देते हुए कहा था कि प्रदेश के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए। आदेश हो जाने के बाद भी सरकार ने उनको एसीपी का लाभ नहीं मिला। इसी बीच सरकार द्वारा एकलपीठ के आदेश को विशेष अपील दायर कर चुनौती दी।मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायाधीश एनएस धानिक की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पूर्व में एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी। इस रोक को हटाने के लिए याचिकाकर्ता द्वारा खण्डपीठ में प्राथर्ना पत्र दिया था। खंडपीठ ने सरकार की विशेष अपील ख़ातिज कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  किसान महासभा द्वारा तालाबंदी की चेतावनी पर बागजाला में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण शुरू 

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ललित सामंत ने बताया की इस निर्णय से प्रदेश के समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एपीसी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सपा का चुनावी दांव: कांग्रेस से गठबंधन की तैयारी के साथ 15 सीटों पर खास नजर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की स्थिति में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए सीटों को चिह्नित कर सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अपनी सेवाओं से अलग पहचान बनाने वाले छह निरीक्षकों को स्थानांतरण के बाद भावभीनी विदाई दी गई। मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोहाघाट विवाद के बाद बागेश्वर में शैलजा की नसीहत : अनुशासन से समझौता नहीं 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –           खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर। उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही कांग्रेस के सामने चुनावी चुनौती के साथ संगठन के भीतर आपसी तालमेल बनाए रखने की चुनौती भी दिखाई देने लगी है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को बागेश्वर […]

Read More