उच्च न्यायालय ने नैनीताल नगर पालिका के पार्किंग और ब्रिज टोल टैक्स से सम्बंधित फैसले पर लगाई रोक, फ्लैट्स पार्किंग को आदेश से रखा बाहर 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल नगर पालिका के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें शहर की पार्किंग और ब्रिज टोल टैक्स के ठेकेदारों के कार्यकाल को 20 प्रतिशत धनराशि बढ़ाकर एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। न्यायमूर्ति शरद शर्मा की एकलपीठ ने तल्लीताल लेक ब्रिज टैक्स, मल्लीताल बी.डी.पाण्डे के समीप की पार्किंग, अंडा मार्किट पार्किंग और बारह पत्थर पार्किंग के मामले में आई एक याचिका में अपना आदेश सुनाया, जबकि फ्लैट्स मैदान पार्किंग को इस आदेश से बाहर रखा गया है ।


बताते चलें कि नगर पालिका में पार्किंग और चुंगी आय का बहुत अच्छा सदन माना जातक है । इसके ठेके पाने के लिए देशभर से बड़े बड़े ठेकेदार अपनी निविदाएं भेजते हैं । लेकिन कोरोना के दो वर्षों में लॉक डाउन और दूसरी समस्याओं को देखते हुए इसके ठेकव्दारों को स्थिर रखने के लिए पालिका ने ठेके की समयावधि बड़ा दी थी । इस वर्ष कोरोना कम होने और गाइडलाइन में छूट मिलने के बावजूद नगर पालिका बोर्ड और प्रबंधन ने नए ठेके न कराकर उन्हीं ठेकेदारों को पिछली बिड पर 20 प्रतिशत बढ़ाकर एक्सटेंशन दे दिया था। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव


मामले के अनुसार अमरोहा यू.पी.निवासी अजय कुमार ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा कि नगर पालिका नैनीताल ने बिना टेंडर प्रक्रिया के चुंगी और पार्किंग का ठेका मनमानी आते हुए 20 प्रतिशत बढ़ाकर पुराने ठेकेदार को ही दे दिया है, जो नियमो के विरुद्ध है। याचिका में कहा गया है कि इससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है, क्योंकि कई लोग 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ाकर टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग करते है। इसका सीधा फायदा सरकार को होता आया है। याचिका में कहा गया कि यह उन लोगों के अधिकारों का भी हनन है जो इसमें प्रतिभाग करना चाहते हैं। कहा गया कि नगर पालिका बोर्ड ने 25 मार्च 2022 को बोर्ड बैठक में निर्णय लिया था कि 20 प्रतिशत बढ़ाकर पुराने ठेकेदार को पार्किंगों और चुंगी का ठेका दिया जाएगा। याचिका में 25 मार्च के आदेश पर रोक लगाने के साथ टेंडर प्रक्रिया करने की मांग की है। याचिका में यह भी मांग की है कि ठेका शीघ्र निरस्त किया जाय और 1 अप्रैल से एक लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से इनसे वसूला जाय। याचिका में नगर पालिका, बीड़ी पांडे पार्किंग के ठेकेदार नरदेव शर्मा, लेक ब्रिज चुंगी के ठेकेदार उमेश मिश्रा को पक्षकार बनाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More