गिरफ्तार आरोपियों की सार्वजनिक पिटाई, परेड और पहचान उजागर करने पर हाईकोर्ट सख्त   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट की ओर से गिरफ्तार आरोपियों की सार्वजनिक पिटाई, परेड कराने और उनकी पहचान उजागर करने जैसी पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह बाद की तारीख तय की है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि हाल के समय में पुलिस द्वारा गिरफ्तार या आरोपित व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से पीटना, उनकी परेड कराना, मीडिया के सामने पेश करना और उनकी फोटो-वीडियो पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।याचिकाकर्ता का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई संविधान में मिले मौलिक अधिकारों और निर्दोष माने जाने के सिद्धांत का उल्लंघन है।

याचिका में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में रेप केस के आरोपियों को पुलिस निगरानी में जनता द्वारा पीटे जाने, उनकी सार्वजनिक परेड कराए जाने और बिना मास्क के उनकी फोटो-वीडियो साझा किए जाने के मामले का भी उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता प्रभा नैथानी ने बताया कि याचिका में 28 जुलाई 2026को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो का हवाला दिया गया है। इन वीडियो में कथित रूप से पुलिस कर्मियों द्वारा सड़क पर लोगों को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया है। याचिका में कहा गया है कि ऐसी घटनाएं न्यायिक प्रक्रिया केबजाय सार्वजनिक प्रतिशोध की भावना को बढ़ावा दे सकती हैं।

याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से मांग की है पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी, हिरासत, बल प्रयोग, मीडिया से बातचीत और आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने को लेकर पूरे राज्य में एक समान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू करने के निर्देश दिए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के इस्लाम खान बनाम राजस्थान मामले का भी हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राजस्थान में गिरफ्तार व्यक्तियों के साथ व्यवहार को लेकर एसओपी बनाई गई थी और उत्तराखंड में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने की जरूरत है। अब इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस विभाग के जवाब के बाद हाईकोर्ट आगे की सुनवाई करेगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and public disclosure of the identities of arrested accused; Uttarakhand News Devbhoomi News High court news High Court takes a strict stance on the public thrashing Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad paraded and his identity revealed; the High Court is strict parading publicly beaten The accused was arrested

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More