जब्त अवैध इमारती लकड़ी की उच्च स्तरीय जांच की जाए

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

मुनस्यारी। जीआईसी मुनस्यारी में पकड़ी गई अवैध इमारती लकड़ी के मामले में एक हफ्ते से प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने वन विभाग तथा पुलिस के खिलाफ़ मौर्चा खोल दिया है। मर्तोलिया ने जिले के एक कैबिनेट मंत्री पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन के भीतर वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई तो वह पुलिस थाने में धरना प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/27/it-was-the-crime-of-the-woman-to-become-the-mother-of-a-divyang-the-husband-divorced-and-took-her-out-of-the-house/

बताते चले कि कुछ दिनो पूर्व थानाध्यक्ष ने मय पुलिस बल जीआईसी के एक कक्ष से भारी मात्रा में लाखो रुपये की अवैध इमारती लकड़ी पकड़ी थी। वन विभाग को मौके पर बुलाने के बाद अवैध इमारती लकड़ी भाजपा नेता की होने के कारण वन विभाग को बिना फर्द बनाए लकड़ी सौपकर नाटकीय ढंग से पुलिस पिक्चर से गायब हो गई। लेकिन जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने ठंडे बस्ते में डाल दिए गए इस मामले को फिर से उठाकर मामले में जांच की मांग की है। मर्तोलिया ने कहा कि  पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर छापा मारा। उसके बाद सरकार के एक कबीना मंत्री के फोन करने पर पुलिस अधीक्षक के फोन आने पर थानाध्यक्ष खुद ब खुद मामले से हट गये। मर्तोलिया ने कहा कि छापामारी के बाद सरकार के कबीना मंत्री, पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष मुनस्यारी का काँल डिटेल निकाला जाय, तो दूध का दूध तथा पानी का पानी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जिपं सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि मुनस्यारी के जंगलो को तस्करो ने तबाह कर दिया है। लाखो रुपये की अवैध इमारती लकड़ी पकड़ने के बाद कोई कार्यवाही का न होना समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं है। पुलिस की भूमिका पहले से संदेहजनक होने के बाद अब वन विभाग भी चुप बैठकर नये संदेहो को जन्म दे रहा है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जांच समिति के सामने वह लिखित में काबीना मंत्री का नाम सार्वजनिक करेंगे। पुलिस इससे पहले काँल डिटेल निकालकर सुरक्षित रख ले।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news pithoragarh newe

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More