रामनगर में वोटिंग के दौरान विधायक और दरोगा के बीच हुआ नोंकझोंक का हाई वोल्टेज ड्रामा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान रामनगर के शंकरपुर पोलिंग बूथ पर सोमवार को स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और चुनाव ड्यूटी में तैनात दरोगा राजवीर नेगी के बीच तीखी नोकझोंक के साथ ही हंगामा खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार विधायक दीवानसिंह बिष्ट द्वारा लगाए आरोपों में हंगामे की वजह दरोगा द्वारा मतदाताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार बताया जा रहा है। विधायक के अनुसार दरोगा जी सुबह से ही मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे और उन्हें मतदान केंद्र से वापस भेज रहे थे। उन्होंने दावा किया कि बुजुर्ग मतदाताओं से भी दरोगा ने बदसलूकी की। साथ ही विधायक ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताते हुए आरोप लगाया कि यह सब एक “प्री-प्लानिंग” के तहत हो रहा है। उन्होंने चुनाव के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम प्रमोद कुमार से शिकायत कर दरोगा को तत्काल हटाने की मांग की। साथ ही कहा कि मतदाता बिना भय के मतदान कर सकें, यह सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे और कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बूथ पर सुबह अधिक भीड़ होने के कारण दरोगा ने व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ निर्देश दिए थे।हालांकि यदि उनके व्यवहार में कोई अनुशासनहीनता पाई गई तो निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विधायक बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई अधिकारी मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: During voting During voting in Ramnagar ramnagar news there was a high voltage drama of a quarrel between the MLA and the inspector uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज रामनगर न्यूज विधायक और दरोगा के बीच नोंकझोंक का हाई वोल्टेज ड्रामा वोटिंग के दौरान

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More