राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के हिंदी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रानीखेत। स्वर्गीय जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा ) के हिंदी विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 
 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निर्मला जोशी ने हिंदी दिवस के इतिहास और वर्तमान संदर्भ में हिंदी की वैश्विक स्थिति के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सत्यामित्र एवं डॉ कमला बिष्ट ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों को प्रभावित किया। हल्द्वानी मुक्त विश्वविद्यालय से आए डॉ घनश्याम जोशी ने भी अपने दैनिक जीवन में हिंदी को अधिक से अधिक अपनाने पर बल दिया।तत्पश्चात विभाग की प्राध्यापक डॉ  सुमिता गढ़कोटी, डॉ कुसुमलता, डॉ रेखा भट्ट द्वारा भी हिंदी को बढ़ावा देने हेतु विचार प्रस्तुत किये गए। इस दौरान हिंदी विभाग के विद्यार्थियों हेतु काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। काव्य पाठ में पारस अधिकारी, सुमन, मीनाक्षी बीए प्रथम सेमेस्टर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षारौतेला, दीपिका आर्या एवं हिमांशी पपनै तृतीय सेमेस्टर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन डॉ सुमिता गढ़कोटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ नीमा बोरा, डॉ पारुल बोरा सहित कई लोग उपस्थिति रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hindi Day celebrated with pomp by the Hindi Department of Government Post Graduate College Ranikhet ranikhet news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More