दस दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के प्रथम दिवस अपार जनसैलाब उमड़ा 

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

रामनगर। हरि कृपा आश्रम चित्रकूट में स्थापित श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित दस दिवसीय विशाल यज्ञ अनुष्ठान में भारतवर्ष के दूर-दराज से पहुंच रहे हरि भक्त।पूजा, अनुष्ठान, अभिषेक आदि कार्यक्रम के साथ ही दिव्य ओजस्वी प्रवचनों में श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर प्रेमावतार युगदृष्टा श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज श्री ने विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि असंतुलित, असंयमित, अनियमित दिनचर्या के कारण, गलत खान-पान के कारण,चरित्र हीनता के कारण या दुरूउपयोग के कारण हम सभी आज अपनी शक्ति को खोते चले जा रहे हैं। अपने दिव्य व ओजस्वी प्रवचनों में उन्होंने कहा कि शक्ति विहीन जीवन तो निरर्थक है। अतिशयोक्ति न होगी कि शक्ति विहीन तो शिव भी शव तुल्य है।शक्ति की अनादि काल से आराधना चल रही है।विभिन्न रूपों में सभी मतों, संप्रदायों में शक्ति की अराधना के महत्व को स्वीकार किया है। लेकिन शक्ति की सच्ची उपासना शक्ति को संजोकर रखने में है। नौ दिन के प्रतीक रूप में जो अपने शरीर के नौ द्वारों पर संयम व नियंत्रण रखता है उसे अवश्य ही विजय प्राप्त होती है। 

महाराज श्री ने कहा कि हम सभी के अंदर सदैव से अच्छाई व बुराई,धर्म-अधर्म, उचित-अनुचित इत्यादि द्वंद चल रहा है। लेकिन यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है कि हम किसे जीताते हैं। मन की चंचलता को अभ्यास द्वारा रोककर एकाग्रचित्त होकर, बर्हिमुखता त्यागकर, अंर्तमुख होकर हम अपनी स्वयं की प्रभा को जागृत कर सकते हैं। अध्यात्म पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। प्रभु भक्ति का यदि हृदय में निवास हो तो किंचित मात्र भी प्रत्यक्ष में तो क्या स्वप्न में भी हमें दुख व्यथित नहीं कर सकते। किसी सुखी को देखकर ईर्ष्या करना, व दुखी को देखकर प्रसन्न होना यह दुष्टता के लक्षण है। आज हर ओर आसुरी प्रवृत्तियों का बोलबाला है। धर्म के अनुष्ठान चाहे बहुत हो रहे हैं। परंतु धर्म के आचरण में इतनी वृद्धि नहीं हो रही है। मदिरापान, मांसाहार, दूसरों के अनिष्ट चिंतन व अनिष्ट दिल दुखाना, जीवो की हत्या करना, वेद शास्त्रों के प्रतिकूल चलना, तीर्थ, मंदिर, मस्जिद, चर्च इत्यादि की मर्यादाओं को समाप्त करने का प्रयास, माता-पिता व बुजुर्ग संत महापुरुषों का अनादर व तिरस्कार करना, देश व समाज को तोड़ने की घृणित साज़िशे करना अथवा किसी प्रकार से भी उनमें सहयोग देना इत्यादि ये सभी आसुरी प्रवृत्तियां है। हम सभी स्वयं को इनसे दूर रहें साथ ही औरों को बचने की प्रेरणा दें। 
अपने दिव्य प्रवचनों में उन्होंने कहा कि प्रेम,एकता व सद्भाव को बढ़ावा दें। धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं परंतु दुर्भाग्यवश आज धर्म के नाम पर लोग टूटते  व बटते जा रहे हैं। संत, महापुरुष व परमात्मा सबके हैं व सभी उनके हैं। इन्हें मात्र किसी वर्ग, संप्रदाय, जाति इत्यादि तक सीमित करना गलत होगा। विभिन्न मतभेदों को त्यागकर परिवार, देश व समाज में मिलजुल कर रहे। हम सभी अपने अन्तर मे आ चुके असुरत्व को त्यागे।  किंचित मात्र भी अपने अंदर ना आने दें। तथा देवत्व को अपनाएं। पावन भारत देश व इस देवभूमि की संस्कृति, पवित्रता व मर्यादा को नष्ट ना होने दें। देवता और राक्षसों का युद्ध सतयुग इत्यादि में ही नहीं सदैव से हर प्राणी मात्र के अन्तर में होता है, हो रहा है, व होता रहेगा। हमारे अंतर में चलने वाले देवत्व व असुरत्व के द्वंद में जीव किसे विजयी कराता है यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। मात्र अपने अधिकारों के लिए ही जागरूक ना हो, अपने कर्तव्यों का भी पालन करें व सेवा करें। सद्गुरु के कहे अनुसार चलें। उन्होंने कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म के विनाश के लिए यथासामर्थ्य, यथासंभव योगदान भी अवश्य दें। शबरी, निषाद इत्यादि जैसे समाज में ठुकराए व उपेक्षित वर्ग को भी गले लगाएं तभी राम के सच्चे भक्त कहलाने के अधिकारी हो पाएंगे। सभी में परमात्मा के दर्शन करते हुए व्यवहार करो।जो समस्त संसार को प्रभुमय कहते हैं या देखते हैं तो वे विरोध किससे करते हैं। वैर- विरोध, घृणा, द्वेष, अशांति इत्यादि त्यागो। कर्म, भक्ति व ज्ञान का जीवन  में समन्वय स्थापित करो। 
अपने धारा प्रवाह प्रवचनों में उन्होंने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध को भावविभोर कर दिया।सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा “श्री गुरु महाराज” “कामा के कन्हैया” व “लाठी वाले भैया” की जय जय कार से गुंजायमान हो उठा। महाराज जी के भक्ति गीतों को सुनकर सभी भक्त भावविभोर होकर नाचने लगे। महाराज श्री के दिव्य प्रवचन को सुनने के लिए दूरदराज से भारी संख्या में भक्तजन पहुंचे। पांडाल में पहुंचने पर महाराज श्री का पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया। “हरि बोल” की धुन में सभी झूम झूम के नाचने लगे। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

महाराज श्री के सानिध्य में विश्वकल्याणार्थ आयोजित यज्ञ व अनुष्ठान में आज प्रातः काल उपस्थित बड़ी संख्या में भक्तों के बीच पूर्ण वैदिक व पौराणिक परंपराओं के अनुसार कलश स्थापना,जौ बोना, दिव्येश्वर महादेव का महाभिषेक एवं दुर्गा पूजा की गई, दिनांक 15 अक्टूबर तक नित्य प्रातः काल नियमित रूप से चलेगा। 7 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक रोज़ सांय 4 बजे से 5:30 बजे तक दिव्य प्रवचन होंगे । 15 अक्तूबर को प्रात 8 बजे पूजन, यज्ञ व हवन किया जाएगा। व प्रात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विराट धर्म सम्मेलन व दिव्य प्रवचन होंगे । दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विशाल भंडारा होगा । सांय 5 बजे से कन्या पूजन किया जाएगा। प्रात पूजन में स्थानीय, क्षेत्रीय व दूर दराज से हज़ारों की संख्या में सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए लोग सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news ten-day Virat Dharma Sammelan in hari kripa aashram ramnagar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक […]

Read More
उत्तराखण्ड

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।महारैली […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में […]

Read More