भाई के थप्पड़ से आहत बहन ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। सरदार नगर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक गौरव जोशी ने लोगों से जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय पिंकी पुत्री छोटेलाल अपनी मां अनीता के साथ घर पर थी। जब उसकी मां टॉयलेट से वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद था। अनीता ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया गया। जब लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। पिंकी ने गले में दुपट्टा बाध कर आत्महत्या कर ली थी। मौजूद लोगों ने दुपट्टे को काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hurt by brother's slap kashipur news sister commits suicide by hanging US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More