ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर गंगा नदी में समाया ट्रक, सवार पति -पत्नी के डूबने की आशंका 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर रात को सैनिक होटल देवप्रयाग के निकट एक ट्रक गंगा नदी में समा गया। दुर्घटना में चालक और उसकी पत्नी के नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टिहरी और श्रीनगर बांध से पानी को कम किए जाने को कहा है।
 
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को देवप्रयाग से करीब 4 किमी आगे सैनिक होटल के निकट केबिल बिछा रहे लोगों ने सड़क के पैराफीट सहित खाई की ओर पेड़ टूटे देखे। तो उन्हें किसी दुर्घटना की संभावना लगी। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी रावत को सड़क के करीब 120 मीटर नीचे गंगा किनारे ट्रक का पिछला हिस्सा मिला। जबकि ट्रक का केबिन नदी में समाया हुआ था। पुलिस ने नंबर के जरिए वाहन स्वामी टिंकू से संपर्क किया तो पता चला कि ट्रक बिहारीगढ़ से रात को मिनरल वाटर की बोतलें लेकर गोपेश्वर के लिए चला था। 38 वर्षीय चालक अजय नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी भी थी। राजेश्वरी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग में दुकान का काम करती है। रविवार रात वह भी पति के साथ यहां के लिए चली थी। करवाचौथ की रात पति पत्नी के ट्रक दुर्घटना का शिकार होने की आशंका से क्षेत्रवासियों ने भी दुख जताया है। पुलिस टीम ने पति-पत्नी की गंगा में तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Devprayag news husband and wife drowned husband and wife on board feared drowning Rishikesh-Badrinath Highway truck stuck in Ganga river Truck stuck in Ganga river on Rishikesh-Badrinath highway uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More