अवैध कैसीनो : 10 डांसर सहित 40 लोगों गिरफ्तार, एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में नेपाल की तर्ज पर संचालित जुए के अवैध अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया।देर रात की गई छापेमारी में मौके से एक पार्षद, 10महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

इतने बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने के बावजूद स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लिहाजा, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सत्यापन अभियान में शिथिलता और अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा पाने पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा समेत 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एक साथ पूरी चौकी लाइन हाजिर होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में ऋषिकेश, दिल्ली, नोएडा, कोटद्वार, टिहरी और यूपी के लोग शामिल हैं। पकड़ी गई महिलाओं में दिल्ली, हरियाणा, नोएडा की डांसर शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

27 मार्च की रात एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली कि ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित मालवीयनगर के होटल नवरंग में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सीओ-ऋषिकेश नीरज सेमवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल छापेमारी कराई गई तो जुए के अड्डे का खुलासा हुआ। मौके से एक लाख 37 हजार रुपये नकद, 3356 कैसीनो क्वाइन, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

सीओ नीरज सेमवाल के अनुसार, सूचना पर तुरंत ही होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन सभी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक अशोक थापा निवासी कैनाल रोड गुमानीवाला ऋषिकेश और मीरानगर के पार्षद हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत भी शामिल हैं।जांच में यह भी सामने आया कि होटल में प्रवेश मुख्य द्वार से नहीं, बल्कि संचालक के घर के भीतर से होते हुए किचन के रास्ते कराया जाता था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके। सीओ नीरज सेमवाल के मुताबिक, होटल में न सिर्फ क्वाइन और ताश की गड्डियों से एक हजार और 1,100 रुपये की बाजी लगाई जा रही थी, बल्कि मांस और शराब भी परोसी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी अशोक थापा ने कैसीनो का दांव नेपाल में सीखा। इस होटल को डेढ़ माह पूर्व ही किराये पर लिया था। कैसीनो संचालन में होटल स्वामी जगदीश कंडवाल निवासी मालवीयनगर ऋषिकेश की करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है जबकि होटल को सील कर दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Illegal Casino: 40 People Arrested Illegal Gambling Den Operating on the Lines of Nepal Including 10 Dancers; SSP Suspends 12 Police Personnel Including Outpost In-charge rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज क्राइम न्यूज नेपाल की तर्ज पर चल रहा जुए का अवैध अड्डा

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More