उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय वित्त समिति की 19 वीं बैठक में 89.33 करोड़ रुपए के व्यय प्रस्ताव पारित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय वित्त समिति की 19 वीं बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह द्वारा विश्वविद्यालय का वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के साथ-साथ अन्य वित्तीय लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। 
 
वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल आय 93.73 करोड़ रुपए के सापेक्ष 89.33 करोड़ रुपए के व्यय प्रस्ताव पारित किये गये जिसमें प्रमुख रूप से हल्द्वानी परिसर में 20 करोड़ रुपए की लागत से एजुकेशन, रिसर्च, इन्नोवेशन एवं इनकुवेशन सेन्टर की स्थापना तथा रूपये 25 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून में क्षेत्रीय केन्द्र, आदर्श अध्ययन केन्द्र एवं परीक्षा भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त बेहतर वित्तीय प्रबन्धन के कारण विश्वविद्यालय को ब्याज से होने वाली आय जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3 करोड़ रुपए थी वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 9 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। बैठक में अध्यक्ष वित्त समिति, कुलपति प्रो0 ओम प्रकाश सिंह नेगी, सदस्य सचिव, वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह के अतिरिक्त संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश सिंह, सदस्य कार्यपरिषद आर0सी0 बिन्जोला, प्रतिनिधि सचिव वित्त, वित्त नियंत्रक बची राम आर्य, विशेष आमंत्रित सदस्य कुलसचिव खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 19th meeting of the Finance Committee expenditure proposal of Rs 89.33 crore passed Haldwani news In the 19th meeting of the Finance Committee of Uttarakhand Open University uttarakhand news Uttarakhand Open University

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More