छात्रों के बीच विवाद में एक छात्र को बीच सड़क मारा चाकू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे पांच दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद चार छात्रों ने पांचवें को पहले तो जमकर पीटा और फिर सड़क पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ दो बाइक भी बरामद कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

जानकारी देते हुए पटेलनगर कोतवाली के एसएसआइ मोहन सिंह ने बताया कि हिल्टन स्कूल में 12वीं के छात्र की जीआरडी में 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र और एसजीआरआर में 12वीं के छात्र व 11वीं के एक छात्र से दोस्ती है। सभी इंस्टग्राम पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। विगत दिवस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर पांचों छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद कैफ अपने एक दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया था। इसी बीच दो बाइक पर आरोपी शाहवेज, नजर अब्बास व दोनों नाबालिग वहां पहुंच गए। चारों ने कैफ को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एक नाबालिग ने जेब से चाकू निकालकर कैफ के छाती और पेट पर वार कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल छात्र को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद शुक्रवार सुबह नामदेव कालोनी के पास शाहवेज निवासी आजाद कालोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कालोनी झीवरहेड़ी व दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। चारों आरोपितयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि शाहवेज और नजर अब्बास को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a student was stabbed in the middle of the road crime news dehradun news In a dispute between students Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More