बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर में बच्चे समेत दो की मौत के साथ ही 14 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सोमवार (आज) बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर के दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में बच्चे समेत दो की मौत के साथ ही 14 लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस देहरादून के आईएसबीटी से विकासनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में सिघंनीवाल के पास सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में अधिकतर स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू करते हुए फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे की असल वजह क्या रही।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

 

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित सहायता देने की बात कही है, जबकि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 people were injured Accident news dehradun news Fierce collision between a bus and a loader auto In a fierce collision between a bus and a loader auto two people including a child died two people including a child died and 14 people were injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More