मामूली कहासुनी में पांच-छह युवकों ने एक युवक और उसके साथी पर किया चाकुओं से प्रहार, एक की मौत दूसरा गम्भीर घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। मामूली कहासुनी में पांच-छह युवकों ने एक युवक और उसके साथी को घेरकर उन पर किया चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

कुंडेश्वरी की कुमाऊं कॉलोनी निवासी महेश और उसके दोनों बेटे कैटरिंग का काम करते हैं। महेश का बेटा चमन किसी काम से काशीपुर आया था। गुरुवार देर रात कुंडेश्वरी मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास उसकी वहां शराब पी रहे कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। चमन ने अपने भाई आकाश (19) को कॉल कर झगड़े की सूचना दी। आकाश अपने परिचित अजय (21) को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। हमलावरों ने आकाश और अजय को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। मौके पर पहुंचे सीपीयू कर्मियों ने एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय को हायर सेंटर रेफर किया गया है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news five-six youths attacked a youth and his companion with knives In a minor dispute kashipur news one died and the other seriously injured US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More