प्रेस वार्ता कर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने जिला पुलिस एवं प्रशासन पर लगाये पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के आरोप 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भाजपा किसान मोर्चा के हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल ने अपनी पुश्तैनी जमीन से हुई लाखों की तार बाड़ चोरी व जमीन अवैध रूप से कब्जाने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाए। विनीत का आरोप है कि उनकी मुक्तेश्वर क्षेत्र की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है, और दिल्ली में बैठे एक आईआरएस अधिकारी के रिश्तेदार जो हल्द्वानी के एक बैंक में मैनेजर है,मिलकर उनकी जमीन कब्जाने की साजिश कर रहे हैं। 
 
यहां हुई प्रेस वार्ता में विनीत ने कहा कि कुछ माह पहले उनकी जमीन पर लगाए गए बाउंड्री एंगल और तार चोरी कर हल्द्वानी के एक सफेदपोश नेता के संरक्षण में छिपा दिए गए। घटना के बाद उन्होंने रामगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विनीत का आरोप है कि भवाली पुलिस ने चोरों को बुलाकर उन पर जबरन समझौता करने का दबाव डाला और पुलिस ने इसे भूमि विवाद बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की है जबकि उनकी 5 से 7 लाख की तार व एंगल पुलिस जब्त करने में नाकाम नजर आई है। विनीत ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि दिल्ली के अधिकारी के दबाव में पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है और उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। प्रेस वार्ता में किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने विनीत कबड़वाल का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा के ही पदाधिकारी की जमीनें सुरक्षित नहीं हैं। कार्तिक उपाध्याय ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान मंच पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, “अगर नैनीताल पुलिस ने इस मामले को जल्द हल नहीं किया, तो किसान मंच जनपद में व्यापक आंदोलन करेगा।” 
 
सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और दबाव बनाने की बजाय चोरी की हुई सामग्री जब्त कर दोषियों पर कार्यवाही नही करती तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा व एसएसपी कार्यालय में धरना देंगे और देहरादून में डीजीपी को नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराएंगे। 
 
इस दौरान प्रेस वार्ता में विनीत के पिता दया किशन कबड़वाल ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जमीन के पास हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव है, जिसके चलते उनकी जमीन की कीमत बढ़ गई है, और इसी कारण से भूमाफिया इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं अगर ऐसा हुआ तो वह परिवार के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। मामले में पीड़ित पंकज कबड़वाल ने कहा कि प्रशासन के निष्क्रिय रवैये के कारण उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इस दौरान सभी ने एक सुर में प्रशासन से 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि पुलिस ने मामले में निष्पक्षता नहीं दिखाई, तो वे एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तोआमरण अनशन पर भी बैठेंगे। विनीत कबड़वाल ने प्रेस वार्ता के अंत में चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आमरण अनशन करेंगे और प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, “यह केवल मेरी जमीन का सवाल नहीं है, बल्कि भाजपा के एक पदाधिकारी की गरिमा और एक किसान के हक का सवाल है। अगर न्याय नहीं मिला, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और भूमाफियाओं की होगी।” 
 
इस दौरान किसान मंच के कार्तिक उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल, सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, पंकज कबड़वाल, तनुज कबड़वाल,किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After holding a press conference BJP Kisan Morcha official accused the district police and administration of occupying ancestral land Haldwani news Press conference uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More