संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने कारोबारी छोटे भाई की चाकुओं से  ताबड़तोड़ वारकर कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
सितारगंज। ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में संपत्ति बंटवारे के पारिवारिक विवाद में रविवार दिनदहाड़े बड़े भाई ने कारोबारी छोटे भाई की चाकुओं के ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी को आसपास के दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे किच्छा रोड पर पाल इंजीनियरिंग वर्क्स के स्वामी हाथीखाना वार्ड नंबर सात सितारगंज निवासी 55 वर्षीय गुरविंदर सिंह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां उनका बड़ा भाई फरीदपुर पंजाब निवासी 65 वर्षीय कुलदीप सिंह पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक कुछ देर बात करने के बाद कुलदीप ने चाकू से छोटे भाई गुरविंदर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। चाकू से गर्दन और पीठ पर कई वार होने से गुरविंदर दुकान के आगे गिर गए। इसके बाद हत्यारोपी ने गुरविंदर को मरा समझ दुकान के पीछे नहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हत्यारोपी कुलदीप की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इधर आस पास के दुकानदारों की मदद से पुलिस गुरविंदर को निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज वारदात के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एएसपी निहारिका तोमर, सीओ बहादुर चौहान ने मौके का मुआयना किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बंटवारे में उसे वार्ड सात में मकान और किच्छा रोड स्थित दुकान में बराबर का हिस्सा नहीं मिला है, इसलिए उसने भाई पर हमला किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Due to property dispute elder brother killed businessman younger brother by stabbing him with knives Elder brother killed younger brother by stabbing him with knives Property dispute Sitarganj news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More