जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रदेशभर की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी गहन जांच की जाए।साथ ही भू-कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। उन्होंने शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वक्फ संपत्तियों का विवरण ‘उम्मीद पोर्टल’ पर नियमित रूप से दर्ज करने और उसकी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच, आपराधिक पृष्ठभूमि वालों की पहचान तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।

सीएम ने जनसेवा केंद्रों की जांच, फर्जी राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों की पहचान और वेरिफिकेशन ड्राइव को तेज करने पर जोर दिया।

आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को समय रहते तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने आंतरिक सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने और किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक बिजली कटौती न हो और यदि आवश्यक हो तो इसकी जानकारी जनता को पहले से दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए सीएम ने यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल आपूर्ति, ट्रैफिक प्रबंधन और लगातार फीडबैक लेने पर जोर दिया। उन्होंने मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को अगले माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

कृषि और बागवानी क्षेत्र पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पॉली हाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर किसानों तक वास्तविक लाभ पहुंचाने पर बल दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को तेज करने, जोशीमठ में चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और मानसून से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Pushkar Singh Dhami directed to expedite the campaign to remove encroachments from government land In a virtual meeting with district magistrates the Chief Minister directed to expedite the campaign to remove encroachments from government land Khatima news uttarakhand news virtual meeting with district magistrates उत्तराखण्ड न्यूज खटीमा न्यूज जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी के निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More