एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अल्मोड़ा के तीन युवको को गिरफ्तार कर जियो फाइबर के अपह्रत मैनेजर को किया सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
मुरादाबाद। एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए जियो फाइबर के अपह्रत मैनेजर अभिनव भारद्वाज को सकुशल बरामद कर लिया। फिरौती की रकम लेने मुरादाबाद आए अपहर्ताओं की संयुक्त टीम से दो बार मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। मामले में अल्मोड़ा के तीन युवक को गिरफ्तार किया गया।
 
दबोचे गए चार अपहर्ताओं से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, पचास हजार रुपये की नकदी, तमंचा और खोखे, कई मोबाइलफोन और अन्य सामान के साथ ही अपहरण में प्रयुक्त की गई एक स्कूटी भी बरामद की है। दोनों मुठभेड़ों की अलग-अलग एफआईआर सिविल लाइन और पाकबड़ा थानों में दर्ज कराई गई है। हाथरस से अपहरण के बाद बदमाश अभिनव को अल्मोड़ा ले गए थे। उन्होंने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का सदस्य बताकर 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। डील तीन लाख में तय हो गई। मुरादाबाद में फिरौती की रकम लेकर अभिनव को रिहा किया जाना था लेकिन एसटीएफ और हाथरस पुलिस की घेराबंदी के आगे उनकी योजना
फेल हो गई। पुलिस ने इस मामले में उत्तराखंड के किरण बिष्ट पुत्र राजेंद्र बिष्ट उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मालगांव धारानोला, सुजल कुमार पुत्र सुदेश लाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कनेली धारानोला थाना अल्मोड़ा, विशाल कुमार उर्फ लाटा पुत्र मोहनलाल (28) निवासी मोहल्ला राजपुरा, थाना धारानौला, जिला अल्मोड़ा व गोलू ठाकुर उर्फ यश निवासी सहार थाना छतारी, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Jio Fiber Kidnapped manager recovered Joint action of STF and police Moradabad News STF and police in joint action arrested three youths of Almora and recovered the kidnapped manager of Jio Fiber safely three youths of Almora arrested uttar pradesh news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More