देहरादून। ऋषिकेश में शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने पर एसओजी(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) देहात को किया भंग कर दिया है। अब पूरे जिले में एक ही एसओजी काम करेगी। वहीं कोतवाली ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर
होगा।
बताते चलें कि पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों ने एक पोर्टल पत्रकार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामे प्रदर्शन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। मामले में ऋषिकेश पुलिस पर भी सवाल उठे कि यहां शराब तस्करों को शह दी जा रही है। ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि पुलिस ने इस साल अब तक 113 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन एसओजी ने अवैध शराब पर कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा एसओजी देहात को भंग कर दिया गया। इसके साथ ही अब थाने में तैनात दो दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हटाया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित मौसम विज्ञान […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]