11कर्मियों की मौत के मामले में अदालत ने चेयरमैन और मैनेजर को दोषी करार देते हुए अर्थदण्ड के साथ सुनाई दो वर्ष के कारावास की सजा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में स्थित मैसर्स मिर्क इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में हुए अग्निकांड में 11कर्मियों की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता आर्य ने कंपनी चेयरमैन जीएल मीरचंदानी और मैनेजर सुधीर महेंद्रा को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दो-दो वर्ष के कठोर कारावास के साथ दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

मंगलौर क्षेत्र के गांव मुन्दियाकी स्थित कंपनी में वर्ष 2012 में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर 11 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इस संबंध में सहायक निदेशक कारखाना, देहरादून क्षेत्र से शिकायत की गई। सहायक निदेशक ने कंपनी का निरीक्षण किया और मामले में कंपनी संचालकों की लापरवाही पाई। कंपनी संचालकों ने कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन कर्मचारी ज्वलनशील पदार्थ के पास वेल्डिंग कर रहे थे जिससे आग लगी। इस संबंध में कोर्ट में चार परिवाद दायर किए गए थे। एक ही प्रकरण से संबंधित होने पर कोर्ट ने चारों को एक साथ कर दिया। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने जीएल मीरचंदानी और सुधीर महेंद्रा को दो वर्ष के कठोर कारावास व एक- एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न देने पर दोनों आरोपियों को तीन-तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news haridwar news In the death of 11 employees the court convicted the chairman and the manager and sentenced them to two years imprisonment with fine Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More