गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज प्रकरण में मुख्यमंत्री ने चिकित्सक का स्थानांतरण रद्द कर मामले की जांच के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। देहरादून में एक चिकित्सक का स्थानांतरण स्वास्थ्य सचिव के आदेश के बाद किया गया था जिसे मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद अब स्थगित कर दिया गया है। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत इस मामले को लेकर के मुख्यमंत्री के पास गए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री ने न केवल चिकित्सक का स्थानांतरण रद्द किया है बल्कि मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

बताते चलें कि यहां एक डॉक्टर ने स्वास्थ्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। डॉ निधि उनियाल ने अपने पत्र में बताया की वह एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रही थी और उनको कार्य के बीच में छोड़कर स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे की बीमार बीवी को देखने के लिए कहा गया। वह अपने दो सहयोगियों के साथ जब स्वास्थ्य सचिव की बीवी की जांच के लिए उनके घर गई तो उनका बीपी जांचने का यंत्र उनकी गाड़ी में ही रह गया जिसके कारण यंत्र को लाने में देरी हुई। इतनी ही देर में स्वास्थ्य सचिव की पत्नी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसका कि उन्होंने विरोध किया और वह अपने कार्यस्थल पर वापस आ गई। कार्यस्थल पर पहुंचते ही उनसे स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से माफी मांगने के लिए कहा गया परंतु उन्होंने ऐसा करना उचित नहीं समझा। आज उनको एक चिट्ठी के माध्यम से बताया गया कि उनका स्थानांतरण देहरादून से अल्मोड़ा कर दिया गया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि यह व्यवहार अपमानजनक है जिसके कारण वहां अपनी पोस्ट से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने यह भी आग्रह करा कि उक्त सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More