कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पांच सूत्रीय रणनीति के स्वास्थ्य विभाग को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोविड 19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पांच सूत्रीय रणनीति, जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण तथा सामाजिक दूरी (एप्रोप्रियेट) का अनुपालन हेतु सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कोविड से बचाव हेतु आम जनमानस को सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क पहनना एवं हाथों को सेनिटाइज करने के प्रति लोगों को जागरूक रहने को कहा है।स्वास्थ्य विभाग व जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में कोविड 19 टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से प्रेरित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग मो चिकित्सालयों में कोविड 19 रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कसंनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेटिंलेटर, आई.सी.यू. बेड एवं आक्सीजन के साथ ही चिकित्सालयों में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दैनिक रूप से राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कोविड 19 संक्रमित भर्ती रोगियों की सूचना प्राप्त कर एवं रोगिंयो के स्वास्थ्य दशा की निरन्तर निगरानी की जाए एवं रोगियों को ससमय पूर्ण उपचार दिया जाए। हल्के लक्षण वाले कोविड 19 संक्रमित रोगियों को होम आईसोलेशन में ही उपचार प्रदान करने के साथ ही ऐसे रोगियों को गम्भीर लक्षण होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित चिकित्सालय में उपचार हेतु संदर्भित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड 19 जांच हेतु आईसीएमआर भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ ही जनपद में कोविड 19 सैम्पलिंग आरटीपीसीआर की जांच को बढ़ाई जाए तथा चिकित्सालयों में आने वाले कोविड 19 संक्रमित सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए। समुदाय स्तर पर यदि किसी जगह कोविड 19 अथवा फीवर केस कल्स्टरिंग मिलती है तो वहां शीघ्र जांच की सुविधा हो साथ ही निरोधात्मक की कार्यवाही भी की जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corona news DM Nainital news Haldwani news In view of corona infection nainital news the District Magistrate gave necessary guidelines to the Health Department of the five-point strategy Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More