त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने पुलिस चौकी में आयोजित की गोष्ठी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काठगोदाम।आगामी दीपावली पर्व के दौरान आम-जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था/कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देशित के क्रम में आज (गुरुवार) को चौकी मल्ला काठगोदाम परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अध्यक्षता में थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा काठगोदाम क्षेत्र के व्यापार मंडल पदाधिकारियों, स्थानीय दुकानदारों सहित गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्टी में आए पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर उनके सुझाव लिए गए साथ ही उनके क्रियान्वयन हेतु आश्वासित किया गया।

➡️ सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जाएंगे इस दौरान आगंतुक गणमान्य व्यक्तियों से जन सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन किए जाने की भी अपील की गई। उनके द्वारा बताया गया कि

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

➡️ काठगोदाम कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के कारण कुमाऊं के अधिकांश पहाड़ी जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से अधिकांश लोग दीपावली पर काठगोदाम, हल्द्वानी क्षेत्र में खरीददारी हेतु पहुंचते हैं। अतः ट्रैफिक लोड को देखते हुए स्थानीय व्यापारी मुख्य मार्ग एवं स्थानीय संकरे मार्गों को अतिक्रमण रहित रखते हुए अपने सामानों को प्रतिस्थापित करेंगे।

➡️ क्योंकि त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अनेक अराजक तत्व सक्रिय रहते हैं अतः स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सही हालत में रखेंगे जिससे चोरी नकबजनी एवं ऑनधोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके 

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

➡️ थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा अवगत कराया गया कि दिवाली पर्व के दृष्टिगत अनेक जुआरी धनलक्ष्मी की प्राप्ति हेतु सक्रिय हो जाते है जिससे कई परिवार कंगाली के कगार पर आ जाते हैं लोगों से अपील की गई कि आपके आसपास जुआ खेलने की सूचना त्वरित रूप से स्थानीय पुलिस एवं 112 नंबर पर अवश्य दें।

➡️ मुख्य मार्गो एवं स्थानीय बाजारों के मार्गो के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े ना किए जाएं। वाहनों निर्धारित पार्किंग में ही पार्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

➡️ स्थानीय सभी पटाखा/आतिशबाजी कारोबारी अपनी दुकानों को निर्धारित स्थानों पर ही लगाएंगे तथा अग्निशमन सुरक्षा के उपकरणों को को ही विशेष तौर पर इंस्टॉलेशन करेंगे।

🔹 क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर तत्काल डायल 112 तथा थाना काठगोदाम पुलिस के दूरभाष पर पुलिस को सूचना दे।

इस दौरान बैठक में  सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी मल्ला फ़िरोज़ आलम, उप निरीक्षक मनोज कुमार, त्रिभुवन जोशी चौकी प्रभारी दमुवाढूंगा सहित स्थानीय व्यापार मंडल सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In view of the festival nainital news the police and administration organized a seminar in the police post regarding the security arrangements Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More