दिल्ली स्थित बीबीसी के मुख्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। गुजरात दंगों पर बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली स्थित बीबीसी के मुख्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की है। जानकारी मिली है कि सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर का डेटा खंगाला जा रहा है। किसी भी कर्मी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीसी के ऑफिस में 60 से 70 लोगों की टीम छापेमारी करने पहुंची है। सुबह 11.30 बजे आयकर विभाग की टीम दिल्ली पहुंची थी। मुंबई में बीबीसी के दो दफ्तर हैं वहां भी डेटा खंगालने के साथ आयकर विभाग सर्वे कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से आयकर विभाग को जानकारी मिल रही थी कि बीबीसी में वित्तीय अनियमितताएं बढ़ती जा रही हैं। इसी को लेकर आईटी विभाग द्वारा सर्वे करने के साथ ही अकाउंट से जुड़ी जानकारी को विभाग खंगाला जा रहा है। इनकम टैक्स की टीम ने बीबीसी के कई कंप्यूटर्स को अपने कब्जे में ले लिया है। बताते चलें कि जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह ने याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों को लेकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) पर पूरी तरह से बैन लगाने की याचिका को खारिज कर दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह ‘पूरी तरह से गलत विचार’ है। इस बीच कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी बीबीसी ऑफिस में आईटी रेड पर केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि यहां हम अडानी मसले पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाश काले विपरीत बुद्धि।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BBC Delhi Office Raid BBC headquarter Income Tax Department team raids BBC headquarters in Delhi new delhi news

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More