भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट नगर निगम हल्द्वानी की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी।नगर निगम हल्द्वानी ने आज विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन वार्ड संख्या चार में किया। आवास विकास में श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में महापौर गजराज बिष्ट के मार्गदर्शन में विशेष उपस्थिति भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट की रही। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्वच्छता जागरुकता के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि जब हम सभी घर-घर स्वच्छता अपनाएंगे, तब हमारा शहर न केवल गंदगी मुक्त होगा, बल्कि बच्चों और समाज के हर व्यक्ति में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही स्वच्छ हल्द्वानी स्वस्थ हल्द्वानी बनाने का संकल्प लिया।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि नगर निगम की इस पहल का मूल उद्देश्य क्षेत्र में जनमानस में स्वच्छता की भावना को जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

ब्रांड एम्बेसडर एकता ने नगरनिगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं महापौर गजराज बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुये नगरवासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने एवं सब को मिलकर हल्द्वानी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने संकल्प लेने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

ज़िला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रताप बिष्ट, पूर्व महापौर नगर निगम हल्द्वानी, डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला ने संयुक्त रूप से एकता बिष्ट को बधाई दी।उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के लोग प्रेरित होंगे, और हमारा हल्द्वानी और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद हेमा भट्ट ने करते हुये सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में नगरनिगम के पार्षद नेहा अधिकारी, पंकज त्रिपाठी, रवि जोशी, बीना चौहान, शैलेन्द्र दानू, राजेंद्र कुमार, संजय पाण्डेय, रुकमणी बिष्ट, राजेश पंत, नीमा भट्ट, सुरेंद्र मोहन नेगी, दीपक बिष्ट, मुन्नी कश्यप, तनुजा जोशी, विद्या देवी,ओलम्पिक संघ उत्तराखण्ड के भगवान कार्की, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, अध्यक्ष गन्ना समिति प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मधुकर श्रोत्रिय, संदीप सनवाल, कौस्तुभानन्द जोशी, विनोद तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर टोलिया, सहायक नगर आयुक्त गजेन्द्र सैनी, कुलदीप कुल्याल, मनोज नेगी, विजयलक्ष्मी चौहान, पूनम जोशी समेत सैकड़ों जनमानस उपस्थित रहे।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ekta Bisht Declared Sanitation Brand Ambassador Haldwani Municipal Corporation Haldwani news Indian Cricketer Ekta Bisht Indian Cricketer Ekta Bisht Named Sanitation Brand Ambassador for Haldwani Municipal Corporation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एकता बिष्ट स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित नगर निगम हल्द्वानी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More