अमानवीयता की हद पार! कार में लिफ्ट देकर छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। महिला को कार में लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। उसकी छह साल की बेटी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ। बच्‍ची की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।


जानकारी के अनुसार रुड़की के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया है कि महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। महिला कलियर रेन बसेरे में रहती है और भीख मांग कर गुजर करती है। घटना के बाद आरोपित उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह से कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की रात भर तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि जिस युवक से लिफ्ट ली थी। उसका नाम सोनू है और वह कलियर का रहने वाला है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। एसपी देहात परमिंदर डोभाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Inhumanity crossed! Rape with a six-year-old girl by giving her a lift in the car Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More