मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली अबोध बच्ची, पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर पहुंचाया जिला अस्पताल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। यहां सोमवार सुबह कठायतबाड़ा वार्ड में नर्सिंग मंदिर के पास करीब सात-आठ दिनों की एक अबोध बच्ची लावारिस हालत में मिली है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मंदिर में पूजा करने गए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन बागेश्वर की टीम भी अस्पताल पहुंची। बच्ची को डा. दिपाली मकवाना के देख रेख में अगले 24 घंटे के लिए रखा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

डा. मकवाना ने बताया कि बच्ची अभी स्वस्थ्य है। उसे दूध की आवश्यकता है। साथ ही ठंड से भी बच्ची को बचाना है। जिसके लिए उसे सुरक्षित वार्ड में रखा गया है। चाइल्ड हेल्प लाइन बागेश्वर की टीम ने बताया कि डॉक्टर की सलाह के बाद बच्ची को अल्मोड़ा शिशु सदन भेजा जाएगा। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पूछताछ कर रही है। हालांकि देर शाम तक बच्चा किसने रखा और क्यों रखा इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Innocent girl found abandoned near the temple police took her under protection and took her to the district hospital uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More