बेटे को नकल करने से रोकने पर दरोगा बाबू हुए उग्र, कर दी शिक्षकों की पिटाई

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। दरोगा के बेटे को नकल करने से रोकना राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थूवाला के शिक्षकों को भारी पड़ गया। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुसकर दरोगा महेश कंडवाल ने साथियों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। दरोगा की दबंगई और उसके बेटे की नकल करने की करतूत दोनों सीसीटीवी में रिकार्ड हो गए। मामले में संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीश जैन की तहरीर पर पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

चार जून को कॉलेज में परीक्षा के दौरान महेश कंडवाल के बेटे कबीर को शिक्षकों ने नकल करने से रोका था। इस बात पर विवाद हो गया। अगले दिन सुबह करीब 11:15 बजे सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र कबीर कंडवाल अपने दरोगा पिता महेश कंडवाल तथा कुछ अन्य लोगों के साथ संस्थान परिसर पहुंचा। आरोप है कि सभी लोग सीधे परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुस गए और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घटना के दौरान पुरुष और महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

प्रधानाचार्य के मुताबिक हमले में चार अधिकारी घायल हुए हैं। इनमें आईटी विभागाध्यक्ष पीयूष काला, भौतिकी विभाग के व्याख्याता प्रभात चंद खंडूरी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष अणिमा पंवार तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के आउटसोर्स व्याख्याता गौरव कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार और चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। प्रधानाचार्य अवनीश जैन की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की। पूरी घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

संस्थान के प्रधनाचार्य अवनीश जैन ने कहा कि घटना के बाद कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। कई कर्मचारी सदमे में हैं और परिसर में आने से डर महसूस कर रहे हैं। इससे शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य सरकारी कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।शनिवार को शिक्षकों ने घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया।उधर शिक्षक संगठन ने कहा कि मामले में यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संस्थान में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

छात्र कबीर के पिता महेश कंडवाल ने भी पुलिस को शिकायत देकर शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र कबीर कंडवाल राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने चार जून को आयोजित परीक्षा में हो रही नकल का विरोध किया था।

आरोप है कि इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षिका के कहने पर छात्र को कक्ष से बाहर बुलाया गया, जहां एक प्रवक्ता ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में छात्र को एक अन्य कक्ष में ले जाकर विभागाध्यक्षों समेत चार लोगों ने पैसे की मांग की, मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने पर परीक्षा में फेल कराने तथा जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि अगले दिन कॉलेज पहुंचने पर उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक संस्थान में हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की ओर से आई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। इस प्रकरण की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Sub-Inspector flies into a rage after being stopped from helping his son cheat; beats up teachers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दरोगा ने करी  शिक्षकों की पिटाई देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More