आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं परिक्षेत्र की कमान, कहा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने के लिए होंगे विशेष प्रयास

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को पुलि महानिरीक्षक (आईजी), कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने,
महिला एवं बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।
 
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी कुकरेती ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच  विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
 
आईजी ने आगामी कैंची धाम स्थापना दिवस, पर्यटन सीजन और बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि पार्किंग, शटल सेवा, डायवर्जन प्लान और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
पुलिस बल के आधुनिकीकरण और कर्मियों के कल्याण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग, अपराध विश्लेषण प्रणाली को सुदृढ  बनाना तथा पुलिस कर्मियों की क्षमता वृद्धि उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
 
पत्रकारों से संवाद के दौरान आईजी कुकरेती ने मीडिय को जन जागरूकता का महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
 
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आईजी निवेदिता कुकरेती कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने आगामी मेले और पर्यटन सीजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, आपातकालीन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी संवाद किया और आयोजन को सुरक्षित  सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन तथा मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने प जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी
संबंधित विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: IPS Nivedita Kukreti takes charge of the Kumaon Range; states that special efforts will be made to strengthen trust and communication between the police and the public आईपीएस निवेदिता कुकरेती उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने के लिए होंगे विशेष प्रयास

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More