अच्छाई व बुराई में से हम किसे विजयी कराते हैं ये हमारे विवेक पर निर्भर करता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि  हम सभी के अंदर सदैव से अच्छाई व बुराई, धर्म-अधर्म, उचित-अनुचित इत्यादि द्वंद चल रहा है,लेकिन यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है कि हम किसे जीताते हैं। मन की चंचलता को अभ्यास द्वारा रोककर एकाग्रचित्त होकर, बर्हिमुखता त्यागकर, अंर्तमुख होकर हम अपनी स्वयं की प्रभा को जागृत कर सकते हैं। अध्यात्म पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। प्रभु भक्ति का यदि हृदय में निवास हो तो किंचित मात्र भी प्रत्यक्ष में तो क्या स्वप्न में भी हमें दुख व्यथित नहीं कर सकते। किसी सुखी को देखकर ईषर्या करना, व दुखी को देखकर प्रसन्न होना यह दुष्टता के लक्षण है। 
 
आज हर ओर आसुरी प्रवृत्तियों का बोलबाला है। धर्म के अनुष्ठान चाहे बहुत हो रहे हैं। परंतु धर्म के आचरण में इतनी वृद्धि नहीं हो रही है। मदिरापान, मांसाहार, दूसरों के अनिष्ट चिंतन व अनिष्ट दिल दुखाना, जीवो की हत्या करना, वेद शास्त्रों के प्रतिकूल चलना, तीर्थ, मंदिर, मस्जिद, चर्च इत्यादि की मर्यादाओं को समाप्त करने का प्रयास, माता-पिता व बुजुर्ग संत महापुरुषों का अनादर व तिरस्कार करना, देश व समाज को तोड़ने की घृणित साज़िशे करना अथवा किसी प्रकार से भी उनमें सहयोग देना इत्यादि ये सभी आसुरी प्रवृत्तियां है। हम सभी स्वयं को इनसे दूर रहें साथ ही औरों को बचने की प्रेरणा दें। 
 
अपने दिव्य प्रवचनों में उन्होंने कहा कि प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दें। धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं परंतु दुर्भाग्यवश आज धर्म के नाम पर लोग टूटते व बटते जा रहे हैं। संत, महापुरुष व परमात्मा सबके हैं व सभी उनके हैं। इन्हें मात्र किसी वर्ग, संप्रदाय, जाति इत्यादि तक सीमित करना गलत होगा।विभिन्न मतभेदों को त्यागकर परिवार, देश व समाज में मिलजुल कर रहे। हम सभी अपने अन्तर मे आ चुके असुरत्व को त्यागे।  किंचित मात्र भी अपने अंदर ना आने दें। तथा देवत्व को अपनाएं। पावन भारत देश व इस देवभूमि की संस्कृति, पवित्रता व मर्यादा को नष्ट ना होने दें। देवता और राक्षसों का युद्ध सतयुग इत्यादि में ही नहीं सदैव से हर प्राणी मात्र के अन्तर में होता है, हो रहा है, व होता रहेगा। हमारे अंतर में चलने वाले देवत्व व असुरत्व के द्वंद में जीव किसे विजयी कराता है यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। मात्र अपने अधिकारों के लिए ही जागरूक ना हो, अपने कर्तव्यों का भी पालन करें व सेवा करें। सद्गुरु के कहे अनुसार चलें। 
 
उन्होंने कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म के विनाश के लिए यथा सामर्थ्य, यथासंभव योगदान भी अवश्य दें। शबरी, निषाद इत्यादि जैसे समाज में ठुकराए व उपेक्षित वर्ग को भी गले लगाएं तभी राम के सच्चे भक्त कहलाने के अधिकारी हो पाएंगे। सभी में परमात्मा के दर्शन करते हुए व्यवहार करो।जो समस्त संसार को प्रभुमय कहते हैं या देखते हैं तो वे विरोध किससे करते हैं। वैर- विरोध, घृणा, द्वेष, अशांति इत्यादि त्यागो। कर्म, भक्ति व ज्ञान का जीवन  में समन्वय स्थापित करो। 
 
अपने धारा प्रवाह प्रवचनों में उन्होंने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध को भावविभोर कर दिया। सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा “श्री गुरु महाराज” “कामा के कन्हैया” व “लाठी वाले भैय्या” की जय जय कार से गुंजायमान हो उठा। महाराज जी के भक्ति गीतों को सुनकर सभी भक्त भावविभोर होकर नाचने लगे।
 
परम पूज्य श्री महाराज जी के दर्शनों व दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए श्री हरि कृपा धाम आश्रम में श्रद्धालुओं का दिनभर ताँता लगा रहा। श्री महाराज जी स्थानीय व निकटवर्ती पावन गुरुद्वारों में भी विशेष प्रेमपूर्ण आग्रह पर मत्था टेकने पधारे, सभी ने हार्दिक स्वागत किया व श्री महाराज जी के मुखारविंद से निकली पावन गुरूग्रंथ साहब की वाणी का प्रेम व श्रद्धा पूर्वक श्रवण किया। श्री महाराज जी 15 फरवरी तक गढीनेगी में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव व विराट धर्म सम्मेलन में श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। जिसमें सभी सप्रेम आमंत्रित हैं ।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gadhinegi News It depends on our discretion as to which one we make victorious between good and evil - Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu Religious News Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Shri Hari Chaitanya Puri udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज गढीनेगी न्यूज धार्मिक न्यूज श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More