जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किया गया सम्मिलित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना पर धन आबंटन हेतु जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वित्त मंत्रालय भारत सरकार प्रेषित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

विदित हो कि उत्तराखंड राज्य के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में गोला नदी पर जमरानी बांध (150.6 मीटर ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से 150000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है। 10 जून 2022 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जमरानी बांध परियोजना को पीएमकेएसवाई के तहत रु 2584 करोड की निवेश स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके अनुरूप मंगलवार (आज) सचिव जल शक्ति मंत्रालय की अध्यक्षता एवं नीति आयोग तथा प्रमुख सचिव सिंचाई उत्तर प्रदेश की उपस्थिति मे आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में परियोजना को प्रधानमंत्री कॄषि सिंचाई योजना मे शामिल करने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। परियोजना के सापेक्ष धन आवंटन हेतु जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को प्रेषित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Jamrani Dam Project was included under the Prime Minister's Agriculture Irrigation Scheme nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More