न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। राष्ट्रपति द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। न्यायमूर्ति गुप्ता का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप की गई है। न्यायमूर्ति नरेंद्र आज अपनी अधिवर्षिता पूरी करने के बाद पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1964 को हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 1987 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और उसी वर्ष अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होकर कानूनी अभ्यास प्रारंभ किया। अपने पेशेवर दौर में उन्होंने मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक एवं किराया नियंत्रण से जुड़े जटिल मामलों पर काम किया तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी अलग पहचान स्थापित की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

उनके न्यायिक करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव तबआया जब 12अप्रैल 2013 को उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उत्कृष्ट कार्य के आधार पर 10 अप्रैल 2015 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने 22 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सफलतापूर्वक दायित्व निभाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

न्यायमूर्ति गुप्ता अपनी निष्पक्षता, मानवीय संवेदनाओं और प्रगतिशील न्यायिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। विशेष रूप से जेल सुधार तथा कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में उनके निर्णयों और विचारों को बेहद सकारात्मक माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High Court Nainital News Justice Manoj Kumar Gupta Justice Manoj Kumar Gupta becomes the new Chief Justice of the Uttarakhand High Court nainital news New Chief Justice of Uttarakhand High Court uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता हाईकोर्ट नैनीताल के नए मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More