कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। यहां कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपुरी नंबर 01 में गुरुवार की देर रात बेटे ने शराब के नशे में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया ,आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पीकर वह अक्सर घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था विगत देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता पूर्व सैनिक दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है। इधर घटना से क्षेत्र में जहां शोक की लहर है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kalyugi's son killed his father by stabbing him police arrested US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More