दिल्ली स्थित बुराड़ी में बनेगा केदारनाथ मंदिर, सीएम धामी ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली स्थित बुराड़ी, हिरंकी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए केदारनाथ मंदिर (दिल्ली) का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बाबा केदार के मंदिर के निर्माण से सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। इस क्षेत्र का संबद्ध महाभारत काल से भी है। बुराड़ी की पावन धरती में उत्तराखण्ड और सनातन संस्कृति के मूल परिचायक बाबा केदारनाथ जी का धाम हमारी संस्कृति और आस्था का आधुनिक प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से शिव भक्तों और सनातन संस्कृति की आस्था को बल मिलेगा। यह मंदिर श्रद्धा को जीवन, मानव को महादेव, समाज को अध्यात्म, और वर्तमान पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति की ध्वजा फैल रही है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, भव्य काशी कॉरिडोर का निर्माण, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है, इसके अतिरिक्त श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ का पुनर्निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड भारत की सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान का कालखंड है। आज विदेशों से आने वाले मेहमानों का स्वागत श्रीमद् भगवत गीता भेंट करके होता है। इस बार योग दिवस का आयोजन आदि कैलाश में किया गया था, जिसका उद्देश्य श्री केदारनाथ धाम, आदि कैलाश जैसे हमारे राज्य के पवित्र स्थलो को जन-जन तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व ने योग का स्वीकार किया है।
 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल निरंतर बढ़ रही है। चार धामों के साथ अन्य धार्मिक स्थलों को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। चार धाम यात्रा के सुगम संचालन हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मानसखंड यात्रा के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरो का विकास कार्य जारी है। आगामी कावड़ मेले को लेकर भी प्रदेश सरकार द्वारा तैयारियाँ पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति भक्ति और श्रद्धा का पाठ पढ़ने के साथ ही हमारे भीतर दया करुणा मानवता एवं राष्ट्रसेवा का भाव पैदा करती है। उन्होंने कहा बुराड़ी क्षेत्र में बन रहे केदारनाथ धाम पूरी मानवता को प्रेरणा देने का काम करेगा।
 
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, स्वामी राजेंद्रानंद, गोपाल मणि महाराज, विधायक महेश जीना, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक संदीप झा, सुरेंद्र रौतेला, जय नारायण अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami laid the foundation stone CM Dhami laid the foundation stone by doing Bhoomi Pujan delhi news Kedarnath temple Kedarnath temple will be built in Burari located in Delhi program organized in Hiranki located in Burari

More Stories

दिल्ली

दिल्ली में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : मनमानी हिरासत पर रोक, बैरिकेडिंग की होगी समीक्षा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने, मेट्रो सेवाएं बाधित करने और बैरिकेडिंग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि […]

Read More
दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More