तीन दिन बाद शनिवार से फिर शुरू हुई केदारनाथ यात्रा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। बीते तीन दिनों से बाधित केदारनाथ यात्रा को शनिवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच का राजमार्ग अब भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हुआ है, फिर भी जिला प्रशासन ने अस्थायी रोक हटाकर श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम की ओर रवाना कर दिया है। यात्रियों को अभी भी लगभग 6 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलना पड़ रहा है, जिससे सोनप्रयाग से केदारनाथ की कुल दूरी बढ़कर करीब 22 किलोमीटर हो गई है। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक क्षतिग्रस्त मार्ग पूरी तरह से पुनर्निर्मित नहीं हो जाता।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

 

मंगलवार देर शाम को सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग का करीब 150 मीटर हिस्सा भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद प्रशासन को यात्रा पर रोक लगानी पड़ी। इसी दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

मुनकटिया क्षेत्र में अब भी लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे पैदल मार्ग अस्थिर बना हुआ है। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) ने मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए तैयार कर दिया है। बुधवार से मार्ग की मरम्मत शुरू हुई और शनिवार को यात्रा को दोबारा बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने जानकारी दी कि जब तक सड़क मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से खुल नहीं जाता, यात्रियों को पूरा रास्ता पैदल ही तय करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश की स्थिति में सुरक्षा कारणों से यात्रा को फिर से अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

 

लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य लगातार जारी है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से यह कार्य बाधित हो रहा है। चारधाम यात्रा पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। कई स्थानों पर भूस्खलन के चलते यात्रियों को रास्ते में ही रोकना पड़ा और रास्ता साफ होने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kedarnath news Kedarnath Yatra started again after three days from Saturday Kedarnath Yatra started again from Saturday rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज केदारनाथ न्यूज रुद्रप्रयाग न्यूज शनिवार से फिर शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More