चुनावी जनसभा में महिलाओं के हित में ‘आप’ की चौथी गारंटी की घोषणा कर मतदाताओं में सेंधमारी की कोशिश कर गए केजरीवाल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


काशीपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा में भाजपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। इन दोनों ही राजनैतिक दलों पर तीखे प्रहार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इनके नेताओं ने जनता को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का आहवान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखण्ड में विकास का नया मॉडल तैयार किया जायेगा।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हित में ‘आप’ की चौथी गारंटी की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने के साथ ही महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

बताते चलें कि चुनावी जनसभा के लिए केजरीवाल काशीपुर पहुंचे। इससे पूर्व रामनगर रोड स्थित एक होटल में स्वागत सत्कार के उपरांत महिला संवाद के दौरान केजरीवाल ने महिलाओं से कहा कि वह किसी भी दशा में भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में न आयें और आम आदमी पार्टी पर पूरा भरोसा करते हुए प्रदेश में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की बनाने को संकल्पित रहें। भाजपा सरकार व कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम उठाने में विफल साबित हुईं हैं। उत्तराखंड में विकास के नाम पर सरकार की कोई प्लानिंग नहीं है। केजरीवाल अभी तक उत्तराखंड में चार दौरे कर चुके हैं और हर बार वह राज्य की जनता से एक वादा करते हैं। आज पांचवे दौरे पर काशीपुर पहुँचे केजरीवाल ने महिलाओं के हित में घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ घोषणा नहीं करते बल्कि गारंटी के तौर पर कार्ड बनाते हुए कार्यकर्ता इसका रजिस्ट्रेशन भी करते हैं। उत्तराखण्ड में पार्टी के सीएम फेस रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की जनता को पिछले 21 सालों में सिर्फ बरगलाने का काम किया है। अब आम आदमी पार्टी राज्य की तस्वीर बदलने के लिए काम करने जा रही है। केजरीवाल ने चिंता जताई कि राज्य में आज शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। आप की सरकार आई तो इन सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली समेत कई आप नेताओं ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। 
इस दौरान दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी बाली के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सैना, अमन बाली, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता रावत, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा खोखर सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aam aadami parti news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More