रुद्रपुर से किडनैप मासूम हल्द्वानी से बरामद, अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां खेड़ा से अपहरण की गई मासूम को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए चार अपहृणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 40 हजार की नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन मोबाइल बरामद किए हैं। 

उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार देर रात रुद्रपुर खेड़ा निवासी शाहिद नबी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी चार साल की बेटी रिदा का अपहरण हो गया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मासूम की खोजबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह परिजनों के पास अज्ञात नंबर से फोन आया और बच्ची को सकुशल छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपए की डिमांड की गई। एसएसपी ने तत्काल 6 टीमों का गठन कर बच्ची को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद सर्विलास पर सीसीटीवी की मदद से अपहरणकर्ता शफी अहमद निवासी खेड़ा रुद्रपुर, शाहरुख उर्फ सलमान निवासी बनभूलपुरा, फिरोज मलिक निवासी मिलक रामपुर को संजय वन टांडा जंगल के पास से गिरफ्तार कर तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चौथी आरोपी छोटी, निवासी इंद्रा नगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर उसके पास से मासूम को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक अपहरण का मास्टरमाइंड शफी अहमद था। उसने अपहरण का खाका तैयार कर मासूम का अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर अपहरण करवाया था। जिसके बाद उसके द्वारा मासूम को अपनी प्रेमिका छोटी के पास हल्द्वानी बनभूलपुरा में छिपा कर रखा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kidnap innocent from Rudrapur recovered from Haldwani rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More