कोतवाली पुलिस ने घर से आभूषण चोरी के आरोपी दो चोरों को गिरफ्तार कर माल किया बरामद   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा बद्रीपुरा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को अन्जांम देने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर चोरी किया गया सम्पूर्ण माल बरामद करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस वादिनी आकांक्षा पत्नी सूरज थापा निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की अलमारी में रखें आभूषणों चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा एफआईआर संख्या- 122/23 धारा 380 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें चौकी प्रभारी हीरानगर धमेंन्द्र कुमार कांस्टेबल पूरन मेहरा एवं ललित नाथ के द्वारा क्षेत्र में पतारसी, सुराग रसी एवं क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये व घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से भली-भॉति अवलोकन किया गया। चैकिग के दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी गयी दिनांक 9-03-2023 को जिन लोगों ने आकांक्षा के घर चोरी की गयी वह वह दोनों अभी-अभी रूपनगर को जाने वाले रास्ते के की ओर जा रहे उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबीर द्वारा बताये स्थान की ओर गये तो रूपनगर को जाने वाले रास्ते दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने लगे जिन्हें एक बार की दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग कर पुलिस टीम ने  EMMANUAL PUBLIC स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो की तलाशी लेने के पश्चात  अभियुक्त योगेश की पहनी काली रंग की जींस की दाहिनी जेब से एक पीली धातु की अंगूठी जिसमें सफेद पारदर्शी नग लगा व दो अदद छतरीनुमा पीले धातु के टॉप्स व बायीं जेब से एक आईफोन बरंग गुलाबी बरामद हुआ अभियुक्त सागर की जामा तलाशी पर उसकी पहनी जींस की दाहिनी जेब से एक मंगलसूत्र पीले धातु का चैन दार जिसमें सफेद धातु का गोल पेंडल. जिसमें काले दाने हैं एक अदद मंगलसूत्र पीले धातु का जिसमें हरे व गोल्डन रंग के दाने हैं ,दो अदद सफेद धातु के पैर के रिंगनुमा बिछुए बरामद हुए। पूछताछ में दोनो अभियुक्त ने अपना नाम क्रमशः 1. योगेश लोहनी पुत्र स्व0 दीप चन्द्र लोहनी निवासी 604 बद्रीपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष। 2. सागर परमार पुत्र राजकुमार परमार निवासी गली नंबर 02 शिव विहार कठघरिया थाना मुखानी उम्र 23 वर्ष। पूछने पर बताया कि हम आकांक्षा उर्फ माही दी को काफी समय से जानता हूँ तथा आकांक्षा दी के घर पर भी आना जाना रहता है। मैं नशे का आदि हूं तथा मुझे आये दिन नशा खरीदने के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ती है। होली में मेरे सारे पैसे खर्च हो गये थे । जिस कारण  दिनांक 09.03.2023 को हम दोनों ने आकांक्षा उर्फ माही दीदी के घर से अलमारी में अंदर रखें उनके सोने के जेवर चुराए थे जिन्हें हम आज बेचने के जा रहे थे। सागर व योगेश उपरोक्त से चोरी का माल बरामद होने पर  अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kotwali police arrested two thieves accused of stealing jewelery from the house and recovered the goods Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर […]

Read More