देर रात कुमाऊं मंडल के दो जिलों नैनीताल और अल्मोड़ा के जंगलों में लगी भीषण आग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल /अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के दो जिलों नैनीताल और अल्मोड़ा के जंगलों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गईं।

नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगनेकी सूचना जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को मिली। जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को टाल दिया। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने फायर ब्रिगेड और जिलाधिकारी की तुरंत कार्रवाई की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

वहीं दूसरी तरफ देर रात अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत सल्ट विधानसभा क्षेत्र के गोदी गांव के जंगल में भीषण आग लग गई। मछोड़ और टोटाम गांव के बीच लगी आग इतनी भयानक थी कि भतरौंजखान–रामनगर मार्ग से भी आग की लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा था। सर्दियों में आमतौर पर जंगल में नमी होने के बावजूद आग तेजी से फैल गई,जिससे वनसंपदा को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा था।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

स्थानीय ग्रामीणों ने आग की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने रात और दुर्गम पहाड़ी इलाके में कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समय पर मिली सूचना और तत्पर कार्रवाई के कारण बड़े नुकसान को टाला जा सका।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kumaon news Late-night massive fire breaks out in the forests of two districts of Kumaon region: Nainital and Almora Massive fire in the forests of Nainital and Almora Tuesday late night news Two districts of Kumaon region: Nainital and Almora uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुमाऊं न्यूज कुमाऊं मंडल के दो जिलों नैनीताल और अल्मोड़ा नैनीताल और अल्मोड़ा के जंगलों में लगी भीषण आग मंगलवार देर रातखबर

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More